ग्राम पंचायत

ग्राम सभा बाबतपुर चोलापुर ब्लाॅक से 13 किमी दूरी पर गोमती नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह गाँव 11 वार्डों में बटा हुआ है। जिसके तत्कालिक ग्राम प्रधान श्री रतन यादव जी हैं। आजादी के समय से ही यहाँ स्व. श्री राम प्रवेश चैबे के बाद उनके पुत्र श्री सतीश चैबे का परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है। ग्राम सभा बाबतपुर में मुख्यतः ब्राहम्ण, मल्लाह, यादव, मुसलमान, कुम्हार, नाई, चमार जातियों के लोग निवास करते हैं। इन लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। कृषि के साथ-साथ बड़े पैमाने पर बाँस का उत्पादन किया जाता है। इसके साथ-साथ आम का बगीचा, कीमती लकड़ी का पेड़ आने वाली प्रत्येक पीढ़ी लगाती जाती है। जिससे फल के साथ-साथ आजीविका भी सुरक्षित रहती है। गाँव में माँ जालपा का मन्दिर नदी के किनारे एक तरफ है तो दूसरी तरफ भगवान शनि मल्लाह बस्ती में विराजमान हैं तो गाँव के दक्षिण साइड बाबा की मज़ार है। गाँव के लोगों में पंचायत चुनाव व सांसद व विधायक के चुनाव के समय ही आपस में मनमुटाव देखने को मिलता है। लेकिन चुनावी जंग के बाद एक दूसरे के साथ भाईचारा कायम हो जाता है। यह गाँव की परम्परा रही है। गोमती नदी का एक किनारा वाराणसी जिले में है जो बाबतपुर के नाम से जाना जाता है तथा दूसरा किनारा बहुरा भुजाड़ी ग्राम सभा है जो गाजीपुर जिले में पड़ता है। वाराणसी और गाजीपुर जिले को जोड़ने के लिये नदी पर पुल बना है, पुल के पास ही मां जालपा देवी धाम है जिसपर प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली का आयोजन माननीय सतीश चैबे जी के द्वारा किया जाता है। इसके साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने के लिये दंगल, साइकिल रेस तथा हाफ मैराथन का आयोजन भी किया जाता हैै।

ग्राम पंचायत में स्थित एनजीओ –

क्रम संख्या

एनजीओ का नाम

एनजीओ का उद्देश्य

डायरेक्टर का नाम/

द्वारा संचालित

मुहैया  सेवाएँ

सम्पर्क पता
       1. ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन आर्थिक, समाजिक एवं शैक्षिक विकाl डाॅ0 रजनीकान्त स्वयं सहायता समूहों का गठन व संचालन, बच्चों व महिलाओं की शिक्षा तथा जागरूकता। यस.15/116, 2-एसी, मवईयां, सारनाथ, वाराणसी।